Advertisement
Advertisement
Advertisement

फोर्ब्स की सूची में धौनी विश्व के सौ अमीर खिलाडि़यों में शामिल

टीम इंडिया के कप्तान कप्तान महेंद्र सिंह धौनी विश्व के सौ खिलाडि़यों में शामिल हैं,

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 01, 2015 • 03:10 AM
Cricket Image for फोर्ब्स की सूची में धौनी विश्व के सौ अमीर खिलाडि़यों में शामिल

नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। टीम इंडिया के कप्तान कप्तान महेंद्र सिंह धौनी विश्व के सौ खिलाडि़यों में शामिल हैं, जिनकी आय सर्वाधिक है। फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी सौ खिलाडि़यों की सूची में धौनी को 22वां स्थान प्राप्त ह।. उनकी सालाना आय 30 मिलियन अमेरिकन डॉलर है, जबकि विज्ञापन से उन्हें 26 मिलियन डॉलर आय प्राप्त होती है।

उनकी आय जून 2014 तक चार मिलियन अमेरिकन डॉलर थी। महेंद्र सिंह धौनी भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने भारतीय टीम को वर्ष आईसीसी के तीनों फारमेट में सर्वश्रेष्ठ होने का गौरव दिलवाया है। उनकी आय में सैलरी, बोनस, प्राइज मनी, अपेयरेंस फी और विज्ञापन से मिलने वाली राशि शामिल है। गत वित्तीय वर्ष में महेंद्र सिंह धौनी ने 25 करोड़ रुपये आयकर भरा था। वे झारखंड के सबसे बड़े आयकरदाता है। हिन्दुस्थान समाचार गोविन्द

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS